फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे सट्टे पर पुलिस का छापा, 12 गिरफ्तार, करोड़ों के हिसाब और लाखों का माल जब्त

Sat, 06 May 2023 10:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन गैम्बलिंग ऐप के कॉल सेंटर पर शुक्रवार शाम छापामार कार्रवाई की। अवैध तरीके से सट्टा चला रहे 12 बदमाशों को उन्होंने अरेस्ट किया। प्रताप नगर थाना पुलिस को 6 करोड़ रुपए का हिसाब-किताब के रजिस्टर मिले हैं। पुलिस ने कॉल सेंटर से सट्टे में यूज उपकरण को जब्त किया है। पुलिस ऑनलाइन गैम्बलिंग ऐप के कॉल सेंटर संचालन करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। 24 घंटे संचालित कॉल सेंटर से ठगी की जा रही थी।

DCP (ईस्ट) ज्ञानचंद्र यादव के अनुसार, शुक्रवार शाम SHO प्रताप नगर, मानवेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-26 प्रताप नगर में दो मंजिला मकान में एक कॉल सेंटर चल रहा है। कॉल सेंटर के नाम पर सट्टे का कारोबार हो रहा था। 

इतना माल जब्त
ऑनलाइन गैम्बलिंग ऐप स्काई एक्सचेंज के जरिए सभी खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता था। ऐप डाउनलोड करने के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किया जाता था। वॉट्सऐप ग्रुपों पर अमाउंट के स्क्रीनशॉट प्राप्त कर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता था। जितने रुपए सट्टा ऐप पर लगाए जाते, उतने प्वाइंट्स उनकी आईडी में डाल दिए जाते थे। प्वाइंटों के जरिए किक्रेट, लूडो, कैसीनो, तीन पत्ती व अन्य ऑनलाइन गैम्बलिंग में हार-जीत के लिए सट्टा लगाया जाता था। ऐप के जरिए युवाओं को लत लगाकर पैसा ठगा जा रहा था। पुलिस ने ऑनलाइन गैम्बलिंग ऐप के लिए बनाए कॉल सेंटर से 4 कम्प्यूटर सिस्टम, वाईफाई एडप्टर, पांच हेडफोन, दो पावर बैंक, डीवीआर, दो मोबाइल चार्जर, दो लेपटॉप,  चार्जर, प्रिंटर, पांच मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस को करीब छह करोड़ रुपए के सट्टा का हिसाब-किताब भी मिला है।

कॉल सेंटर में छापामारी कर 12 पकड़े गए हैं।

  1. विशाल यादव (20)
  2. मुकेश झाझडिया (24)
  3. आदिल खान (23)
  4. अमन शर्मा (24)
  5. योगेश कुमार (28)
  6. पंकज (21)
  7. सुनील कुमार (23)
  8. सुरेश कुमार (23)
  9. संदीप कुमार (22)
  10. अब्दुल रशीद (28)
  11. प्रवीण कुमार (18)
  12. अंकित यादव (19)
मास्टरमाइंड अब भी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। मुख्य आरोपी का नाम अखिलेश है, जो झुंझुनूं का निवासी है। उसने ही सैलरी पर युवाओं को रख रखा था। 5-6 दिन में एक बार आकर वह कॉल सेंटर को संभालता था। कॉल सेंटर 24x7 संचालित था और शिफ्ट में काम किया जाता था। रुपए लिए जाने वाले अकाउंट अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से खुलवाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें