फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: एटीएम मशीन हैंग कर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी 5 साल बाद गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 27 Jul 2026 10:28 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एटीएम मशीन को हैंग कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को जयपुर पश्चिम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच साल से फरार आरोपी से अब ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी अब्बास खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच साल से फरार एटीएम ठगी के आरोपी को जयपुर पश्चिम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में दर्ज एटीएम फ्रॉड मामले के आरोपी अब्बास खान को जैसलमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी से अब वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों और ठगी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में आरोपियों ने तकनीकी तरीके से मशीन को हैंग कर करीब 4.50 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले में सिंधी कैंप थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक न्यास भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: भीलवाड़ा में फाइनेंसर की निर्मम हत्या, सीमेंट के पोल से बांधकर कुएं में फेंका शव
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस इससे पहले इस मामले में तारीक हुसैन, एजाज खान, मोहम्मद आसिफ और मोसिम खान को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार चल रहे आरोपी अब्बास खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्तालय जयपुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त सदर धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में सिंधी कैंप थाना प्रभारी वंदना नरूला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार आसूचना संकलन और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्बास खान (28) पुत्र इलियास खान, निवासी कल्याणपुर, थाना खोह, जिला डीग के रूप में हुई है। पुलिस उससे एटीएम ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों और वारदात के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें