फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर ग्रामीण में पैंथर का आतंक, गाय पर हमला कर मौत के घाट उतारा, वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Sat, 19 Jul 2025 11:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयसिंहपुरा खोर के मायलिबा की ढाणी में एक पैंथर ने गाय पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने पैंथर का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जयसिंहपुरा खोर स्थित मायलिबा की ढाणी में बीती रात एक पैंथर की दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। रविवार देर रात गांव के एक ग्रामीण के बाड़े में घुसे पैंथर ने अचानक हमला कर एक गाय को मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद पैंथर जंगल की ओर भाग गया लेकिन गांव में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब पीड़ित पशुपालक अपने बाड़े में पहुंचा, तो मृत गाय को देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया हालांकि खबर लिखे जाने तक पैंथर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: सिरोही में नकली कोयला मिलाकर फैक्ट्रियों को लगा रहे थे चूना, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में पैंथर की मूवमेंट देखी जा रही थी लेकिन अब पैंथर ने रिहायशी इलाकों में घुसकर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भी यह पैंथर क्षेत्र में नीलगाय और बकरियों का शिकार कर चुका है। अब बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता है।

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और क्षेत्र में पुख्ता निगरानी व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं, जिससे हमलों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बताया कि पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही विभाग लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और किसी भी संदिग्ध मूवमेंट की जानकारी तुरंत देने की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बच्चों और मवेशियों की जान खतरे में है। प्रशासन को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि पैंथर को पकड़ा जा सके और हम सुरक्षित महसूस कर सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें