फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: दोस्ती के नाम पर धोखा, मित्र का अपहरण कर युवकों ने मांगी 20 करोड़ की फिरौती, सूझबूझ से बचाई जान

Tue, 22 Jul 2025 11:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती के नाम पर विश्वासघात की चौंकाने वाली घटना सामने आई। दो युवकों ने अपने ही मित्र अनिकेत सोनी का अपहरण कर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों साहिल खान और नदीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्याम नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दोस्ती के नाम पर विश्वासघात करते हुए दो युवकों ने अपने ही मित्र का अपहरण कर लिया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। डीसीपी जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा (RPS) ने जानकारी दी कि 19 जुलाई 2025 को अनिकेत सोनी नामक युवक ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अनिकेत ने बताया कि वह 18 जुलाई की रात अपने मित्र आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। देर रात करीब दो बजे घर लौट रहा था। उसी दौरान उसके दोस्त नदीम ने उससे कहा कि वह साहिल को रास्ते में छोड़ दे।

विज्ञापन


जब अनिकेत और साहिल गाड़ी से अजमेर रोड स्थित शिवज्ञान हाइट्स के पास पहुंचे, तो साहिल ने टॉयलेट जाने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही गाड़ी अनलॉक हुई, चार नकाबपोश युवक गाड़ी के पास आ धमके और अनिकेत को जबरन पीटते हुए गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा लिया। अनिकेत के गले से सोने की चेन, रुद्राक्ष माला, कड़ा और पर्स (जिसमें क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि थे) छीन लिए।

अपहरणकर्ताओं ने उसे गन पॉइंट पर धमकाया और सीकर रोड होते हुए दौलतपुरा टोल के पास ले गए। फिरौती के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की गई। अपहरणकर्ताओं ने साहिल के फोन से नदीम को कॉल कर पैसे मंगवाने को कहा। अनिकेत ने मौके पर ही सुझाया कि उसके मित्र अपुल खंडेलवाल को घर से पैसे लाने भेजा जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अलवर पुलिस प्रताड़ना मामले के पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता, थाना सस्पेंड करने की मांग

अपुल ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और अनिकेत के पिता को भी सूचित किया। अपहरणकर्ता अनिकेत को धमकी देते हुए 14 नंबर के पास गाड़ी से उतरे, उसकी गाड़ी की चाबी लेकर थोड़ी दूर जाकर फेंक दी और फरार हो गए। अनिकेत को बाद में अपुल के पास ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे घटनाक्रम में साहिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जिससे संदेह और गहरा हुआ।
विज्ञापन


अनिकेत ने बताया कि अपहरण की पूरी साजिश साहिल और नदीम ने मिलकर रची थी और दोनों ने उसे मैसेज कर यह बात स्वीकार भी कर ली है। पुलिस ने मामला संख्या 410/2025, धारा 310(2), 308(4), 140(3) BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देश पर एसीपी सोडाला योगेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में व थानाधिकारी श्याम नगर, पु़.नि. दलवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल खान और नदीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि व्यापार में नुकसान होने और भारी कर्ज के चलते उन्होंने पैसे वाले दोस्त अनिकेत को ही टारगेट किया और उसका अपहरण कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ और जांच कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें