फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में चमके राजस्थान के युवा, नई कृषि तकनीक से बढ़ी पैदावार

Sat, 18 May 2024 03:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एडवांस बायो पॉलिमर तकनीक के जरिये कम पानी में पैदावार बढ़ाने में मदद करने वाले राजस्थान के इनोवेटर्स ने विश्व पटल पर अपना नाम रोशन किया है। उदयपुर बेस्ड स्टार्टअप ईएफ पॉलिमर को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने 30 अंडर, 30 एशिया की लिस्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पानी की कमी के चलते कम पैदावार के दिन अब खत्म होते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के इनोवेटर्स ने कम पानी में अच्छी पैदावार के लिए कृषि के क्षेत्र में इनोवेशन कर विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है। सस्टेनेबल फार्मिंग में अग्रणी जयपुर और उदयपुर बेस्ड स्टार्टअप 'ईएफ पॉलीमर' को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स की  '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट में शामिल किया गया है। उद्योग, विनिर्माण और ऊर्जा क्षेत्र में अद्वितीय योगदान प्रदान कर ईएफ पॉलीमर  ने यह उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन


कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले युवा फाउंडर्स अंकित जैन और नारायण लाल गुर्जर 2018 में स्थापित ईएफ पॉलीमर के जरिये अपनी एडवांस बायो पॉलीमर तकनीक के साथ कृषि क्षेत्र में क्रांति लेकर आए हैं। ईएफ पॉलीमर पानी की कमी और मिट्टी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्रदान कर फसल की पैदावार बढ़ाने में किसानों की मदद कर रहा है। कम लागत वाली यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल भी है। 

संस्था के अंकित जैन ने कहा, 'फोर्ब्स की सूची में जगह पाना सम्मान का विषय है। यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है जिसने किसानों और पर्यावरण दोनों के हितों का ध्यान रखते हुए एक सशक्त समाधान प्रदान किया है। हम कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने मिशन को इसी ऊर्जा के साथ जारी रखेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ब्स की "30 अंडर 30 एशिया" सूची में उन युवाओं को जगह प्रदान की जाती है जो उद्योगों में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें