फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, लव मैरिज से नाराज ससुराल वाले शक के दायरे में

Sun, 22 Jun 2025 11:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर ग्रामीण इलाके के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में परसा वाली ढाणी के पास हुई वारदात में हमलावर ने 15 किलो वजनी पत्थर से एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक 25 वर्षीय युवक गोविंद प्रजापत की दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात परसा वाली ढाणी के पास हुई, जो कि पशु अठवाड़ा चौकी से महज 800 मीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक गोविंद टोडा मीणा गांव का रहने वाला था और एक साल पहले उसने परसा वाली ढाणी की युवती पायल सैनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी अंतरजातीय थी, जिससे लड़की का परिवार नाखुश था। शादी के बाद गोविंद ने ससुराल के पास ही मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे इसी पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Tonk News: तेज रफ्तार का कहर; टोंक में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने करीब 15 किलो वजनी पत्थर से गोविंद के सिर पर जोरदार वार किया और घटनास्थल से फरार हो गया। घायल गोविंद करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी राहगीर ने मदद नहीं की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

मौके से पुलिस ने खून से सना भारी पत्थर, एक बाइक, 50 हजार रुपये नकद और एक बैंक डायरी बरामद की है। थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि हत्या के पीछे लड़की के परिजनों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रेम विवाह और सामाजिक वैमनस्यता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें