विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पारीक को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी, साथ ही सोशल मीडिया पर भी धमकी भरे संदेश भी भेजे गए।
धमकी भरे संदेशों में उनका सिर कलम करने की बात कही गई है। इसके बाद पारीक ने गांधी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी देने वाले फोन नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट की लोकेशन ट्रेस करने का काम जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी टीम साइबर माध्यम से उस शख्स की पहचान करने में जुटी है, जिसने ऐसी धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।