फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर पुण्यतिथि: टीकाराम जूली बोले- अंबेडकर सर्किल पर नहीं हुआ सरकारी कार्यक्रम, मूर्ति तक साफ नहीं करवाई गई

Sat, 06 Dec 2025 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम नहीं होने पर कांग्रेस ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। नेताओं ने विकास कार्यों के ठप होने, संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और चुनावों में देरी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने समानता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंबेडकर सर्किल पर हर वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम इस बार नहीं हुए। न कोई सरकारी प्रतिनिधि पहुंचा और न ही स्थान की नियमित सफाई करवाई गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार की उदासीनता करार देते हुए कहा कि बाबा साहेब को भाजपा केवल चुनावी समय में याद करती है। कार्यक्रमों की गैर-मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर भी निराशा व्यक्त की गई।

विज्ञापन

 
विकास कार्यों के ठप होने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आते ही जिले में कई विकास कार्य रुक गए। जिन परियोजनाओं पर पहले काम चल रहा था, वे अब ठहराव की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकताएं बदलने का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।


 
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बाबा साहेब को सिर्फ चुनाव में याद करने वाली भाजपा की हकीकत आज फिर सामने आ गई। अंबेडकर सर्किल पर न कार्यक्रम हुआ, न कोई सरकारी प्रतिनिधि पहुंचा, यहां तक कि मूर्ति की सफाई तक नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हर वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होता था, पर इस बार सरकारी उदासीनता साफ दिखाई दी। क्या बाबा साहेब भाजपा को सिर्फ चुनाव के वक्त ही याद आते हैं? भाजपा सरकार आते ही विकास कार्य ठप हो गए। जहां काम चल रहे थे, वहीं रोक दिए गए। संविधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर लगातार प्रहार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: आजादी के बाद पहली बार दलित दूल्हा घोड़े पर चढ़ा, 35 साल पुरानी सामाजिक बंदिश टूटी; तस्वीरें...
 
जूली चुटकी ली कि मुख्यमंत्री जी (भजनलाल शर्मा) जो बेसलेस स्टेटमेंट (BLS) दे रहे हैं, असल चिंता उन्हें अपनी ही पर्ची बदल जाने की है। उन्हें अपने भविष्य की फिक्र ज्यादा है। मैं और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी दोनों जमीन से उठकर आए कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि वोट चोरी करना, पंचायती राज व निकाय चुनाव समय पर न करवाना यह संविधान को सीधी चुनौती है। बाबा साहेब ने हमें जो समानता और न्याय का अधिकार दिया, उसकी रक्षा के लिए हम सदैव संघर्षरत है।

यह भी पढ़ें- डॉ. अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस: विधायक मेघवाल बोले- बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को दिया पवित्र ग्रंथ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें