फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: छात्रों के विजय जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, डीजे गाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकराई

Fri, 30 May 2025 04:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जुलूस में शामिल डीजे वाहन का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे तेज स्पार्किंग हुई और आसपास की दुकानों के बिजली मीटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एक बिजली पोल भी टूट गया। 
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के झूलते तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जुलूस में शामिल डीजे गाड़ी का ऊपरी हिस्सा अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे तेज स्पार्किंग हुई और आसपास की दुकानों में लगे बिजली मीटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन


यह हादसा जमवारामगढ़ उपखंड के गठवाड़ी बस स्टैंड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान एक बिजली पोल भी टूट गया और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्यवश, छात्र और अभिभावक जुलूस में पीछे चल रहे थे, जिससे किसी तरह की क्षति नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- भिवाड़ी साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई; करोड़ों की ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना के बाद डीजे चालक और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में झूलती हुई हाईटेंशन लाइनों की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह जुलूस छात्रों की सफलता का उत्सव था। इसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक शामिल थे। हादसे ने जश्न को गहरे सदमे में बदल दिया। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है तथा बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें