फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: कोटपुतली में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले, तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Mon, 09 Jun 2025 10:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जमीन पर कब्जा छुड़वाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में तीन महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सरुंड थाना क्षेत्र की गोवर्धनपुरा चौकी अंतर्गत ढाणी चोलाई में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में तीन महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उक्त जमीन के लिए तहसीलदार एवं थाना सरुंड को रिसीवर नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: पुलिस पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर साथियों संग गिरफ्तार, टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया था प्रयास
विज्ञापन


रविवार को इसी जमीन पर कब्जा छुड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले उनमें आपस में कहासुनी हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन


हालांकि झगड़े के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें