फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: नवलगढ़ में 'तू मेरी मैं तेरा' की शूटिंग, अगले शेड्यूल के लिए कार चलाकर जयपुर पहुंचे कार्तिक आर्यन

Sun, 20 Jul 2025 02:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा' की शूटिंग के लिए राजस्थान में हैं। नवलगढ़ से जयपुर तक के सफर का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म में अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी।
विज्ञापन
कार चलाकर नवलगढ़ से जयपुर पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों राजस्थान की खूबसूरती और बारिश के सुहाने मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं। वे अपनी अगली फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा' की शूटिंग के सिलसिले में नवलगढ़ में थे। अब फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल जयपुर में शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कार्तिक ने 19 जुलाई को खुद अपनी निजी कार ड्राइव करते हुए नवलगढ़ से जयपुर तक का सफर तय किया। उन्होंने इस खूबसूरत सफर का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वे राजस्थान की हरी-भरी वादियों, बारिश की फुहारों और रास्ते के मनोरम दृश्यों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर भी इस शेड्यूल का हिस्सा बनने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। कार्तिक ने कहा, "नवलगढ़ की सादगी, लोगों का अपनापन और यहां की कला-संस्कृति ने मेरे दिल को छू लिया। यह अनुभव मैं कभी नहीं भूलूंगा।"

रामबाग पैलेस में ठहरे कार्तिक
जयपुर पहुंचने के बाद कार्तिक आर्यन ने होटल रामबाग पैलेस में चेक-इन किया। यहां करण जौहर ने उनका स्वागत किया। अब फिल्म की यूनिट जयपुर में नए लोकेशनों पर शूटिंग के लिए तैयार है।
विज्ञापन


नवलगढ़ में छत पर एक्सरसाइज, जैकी श्रॉफ संग दिखी बॉन्डिंग
नवलगढ़ प्रवास के दौरान भी कार्तिक ने सोशल मीडिया पर लगातार अपने अनुभव साझा किए। एक वीडियो में वे एक हैरिटेज होटल की छत पर एक्सरसाइज करते नजर आए, तो वहीं दूसरे वीडियो में वे जैकी श्रॉफ के साथ शूटिंग के बीच बॉन्डिंग करते दिखे। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत का अनुमान, 27 से फिर शुरू होगा नया दौर

फिल्म में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में
फिल्म में अनन्या पांडे कार्तिक के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने भी सेट से कई बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें दोनों की मस्ती और केमिस्ट्री साफ नजर आती है। खास बात यह है कि कार्तिक ने इस फिल्म के लिए अपनी निजी कार मुंबई से राजस्थान मंगवाई है और वे पूरे शूटिंग शेड्यूल में उसी से सफर कर रहे हैं।

फैंस से मिलकर विदा हुए कार्तिक
नवलगढ़ में शूटिंग के आखिरी दिन कार्तिक ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। जयपुर रवाना होने से पहले होटल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसकों से उन्होंने मुलाकात की, ऑटोग्राफ दिए और सेल्फी खिंचवाई। फिल्म की टीम ने नवलगढ़ की मेहमानवाजी और सांस्कृतिक विरासत की खुलकर तारीफ की।
विज्ञापन


वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा' एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसकी कहानी राजस्थान की पारंपरिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। कार्तिक और अनन्या की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को लुभाएगी। यह फिल्म 13 फरवरी 2026, वैलेंटाइन वीक में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें