फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सतीश पूनिया के आवास पर पहुंचे शिवराज सिंह और मप्र के सीएम मोहन यादव, बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद

Wed, 30 Apr 2025 10:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एमपी के सीएम मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के आवास पहुंचकर उनके पुत्र महीप और पुत्रवधू सिप्पी को नवदांपत्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के जयपुर आवास पहुंचकर उनके पुत्र महीप और पुत्रवधू सिप्पी को सुखमय, खुशहाल, मंगलमय दांपत्य जीवन के लिये आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी दमकल की गाड़ियां

इस अवसर पर सतीश पूनिया ने शॉल-साफा ओढ़ाकर मोहन यादव व शिवराज चौहान का स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित निज आवास पर पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मेरे मित्र डॉ. मोहन यादव से आत्मीय भेंट हुई इस दौरान विद्यार्थी परिषद से लेकर पार्टी से जुड़े अनेकों संस्मरण ताजा हो गए, डॉ. मोहन जनता के सच्चे सेवक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पूनिया ने शिवराज सिंह चौहान से भेंट को लेकर कहा कि जनप्रिय केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह चौहान के साथ काम करने का मौका मिला, उनका सान्निध्य हमेशा प्रेरणा देने वाला है। आज जयपुर पधारकर शिवराज चौहान ने नवयुगल महीप एवं सिप्पी को आशीष दिया इसके लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें