फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सीरियल रेपिस्ट सिकंदर को दूसरी बार आजीवन कारावास, दुष्कर्म के मामलों में 6 बार जा चुका है जेल

Sun, 07 Jul 2024 01:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सिकंदर उर्फ जीवाणु को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चार साल पुराने मामले में आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया था। आरोपी एक सीरियल रेपिस्ट है और छोटी बच्चियों को दुष्कर्म करके सूनसान इलाके में फेंक देता था। इससे पहले भी एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सिकंदर उर्फ जीवाणु को आजीवन कारावास के साथ एक लाख तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी को चार साल पहले भी ऐसे ही एक मामले में आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सिकंदर को सीरियल रेपिस्ट बताया है क्योंकि पिछले 20 साल में उसने कई मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म करके उन्हें सूनसान इलाकों में फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर ने वर्ष 2001 में पहली बार मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, उन दिनों वह नाबालिग था इसलिए जेल से छूट गया था। वर्ष 2014 में भी उसने 4 साल की बच्ची की रेप करने के बाद हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के अगले साल वह जेल से छूट गया और वर्ष 2015 में फिर से उसने एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया और फिर से गिरफ्तार होकर जेल गया। 22 जून और 1 जुलाई 2019 को भी उसने शास्त्री नगर क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी जितनी बार जमानत से छूटा, हर बार उसने मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के खिलाफ कुल 12 केस दर्ज हो चुके हैं और 6 बार वह गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले के बाद एक बात जो परेशान कर देने वाली है वह यह कि आरोपी को बार-बार अपराध करने के बावजूद जमानत मिलती रही और वह अपराध करता रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें