फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: ब्लैक आउट में प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ीं, लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे लोग

Thu, 08 May 2025 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कल जयपुर में मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट के दौरान एक तरफ जहां कुछ लोगों ने प्रशासन को पूरा सहयोग दिया वहीं कुछ लोग ब्लैक आउट की अवहेलना करते नजर आए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखने के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार कल आयोजित मॉक ड्रिल का अभ्यास जयपुर समेत प्रदेश के 28 शहरों में किया गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जयपुर में 14 अलग-अलग स्थानों पर सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। इसके बाद रात्रि 7:15 से 11:00 बजे तक विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर 15 मिनट का ब्लैक आउट किया गया। जयपुर में यह ब्लैक आउट रात 8:30 से 8:45 बजे तक निर्धारित किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलवर में मॉक ड्रिल: हवाई हमले से बचाव का अभ्यास, ब्लैक आउट के दौरान प्रशासन चौकन्ना और मुस्तैद रहा

हालांकि मॉक ड्रिल के दौरान जयपुर में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए लाइटें बंद कीं और यातायात को रोका, वहीं बड़ी संख्या में लोग निर्देशों की अवहेलना करते नजर आए। कई वाहन चालक ब्लैक आउट के दौरान भी सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाते रहे, जिससे मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्रभावित होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी लापरवाहियां भविष्य में वास्तविक आपदा की स्थिति में गंभीर परिणाम ला सकती हैं। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, लेकिन अगर नागरिक इसमें पूरी तरह भागीदारी नहीं निभाते हैं, तो यह प्रयास निष्फल हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भविष्य में ऐसे अभ्यासों को गंभीरता से लें और निर्देशों का पालन कर अपनी और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें