फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : सचिन पायलट ने सत्ताधारी पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप, लोकतंत्र में पारदर्शिता को लेकर उठाए सवाल

Tue, 19 Nov 2024 08:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र में हाल ही में पकड़ी गई बड़ी धनराशि पर गंभीर चिंता जताते हुए लोकतंत्र में पारदर्शिता पर बड़े सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मतदान से पूर्व पकड़ी गई बड़ी धनराशि के मामले में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि  "महाराष्ट्र में इतनी बड़ी धनराशि का पकड़ा जाना यह दिखाता है कि मतदान से ठीक पहले ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? इससे यह संदेह होता है कि इस पैसे का इस्तेमाल सत्ताधारी पार्टी ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया होगा। यह स्पष्ट होना चाहिए कि कौन-कौन इस प्रक्रिया में शामिल थे और इसे किस तरह अंजाम दिया गया।"

विज्ञापन


उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के बावजूद आयोग की निष्क्रियता चिंताजनक है। पायलट ने कहा, "निर्वाचन आयोग को तुरंत प्रभाव से निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं न केवल जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़ा करती हैं।"

किसान आंदोलन और चुनाव पर विचार

सचिन पायलट ने आगे कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के किसान वर्तमान सरकार से परेशान हो चुके हैं और उन्होंने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों राज्यों और जहां भी उपचुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस और उनके गठबंधन को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


समरावता हिंसा की जांच पर सवाल

समरावता हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि "सरकार ने पहले न्यायिक जांच की बात कही थी लेकिन अब संभागीय आयुक्त से जांच कराई जा रही है। इससे यह स्पष्ट नहीं होता कि सरकार वास्तव में चाहती क्या है। जांच यह सुनिश्चित करने के लिए होनी चाहिए कि इस घटना के पीछे कौन था और इसे जान बूझकर माहौल खराब करने के लिए अंजाम दिया गया या नहीं।"

सचिन पायलट के इन बयानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी की कार्यशैली और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आगामी चुनावों में जनता से न्यायपूर्ण फैसला लेने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें