फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीच सड़क पर उठकर सीधा खड़ा हो गया नगर निगम का डंपर, यातायात प्रभावित; कचरा फैला, लापरवाही?

Tue, 11 Nov 2025 03:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर के सोडाला इलाके में नगर निगम का डंपर एलिवेटेड रोड के नीचे फंस गया। हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक उठने से हादसा हुआ। यातायात घंटों बाधित रहा। घटना ने निगम वाहनों की तकनीकी जांच और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
 
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर फंसा नगर निगम का डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर शहर में नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर के एकीकरण के बाद व्यवस्थाओं की खामियां लगातार उजागर हो रही हैं। इसका ताजा उदाहरण अजमेर रोड स्थित सोडाला इलाके में देखने को मिला, जब नगर निगम का कचरा उठाने वाला डंपर एलिवेटेड रोड के नीचे फंस गया।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोडाला चौराहे के पास चलते-चलते डंपर का हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक सक्रिय हो गया, जिससे पीछे का डंप बॉडी ऊपर उठने लगा। कुछ ही क्षणों में डंपर का पिछला हिस्सा एलिवेटेड रोड के नीचे जाकर अटक गया। अचानक झटका लगने से वाहन बीच सड़क पर रुक गया, जिससे अजमेर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा तकनीकी जांच और रखरखाव में लापरवाही का नतीजा है। बड़ी मशक्कत के बाद डंपर के हाइड्रोलिक हिस्से को नीचे किया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और कुरियर व्यवसायी पर गोलीबारी, अस्पताल में भर्ती; घटना से हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम के वाहन रखरखाव और सुरक्षा जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का कहना है कि अब तो सरकारी लापरवाही भी जयपुर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम करने लगी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें