फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राज्यपाल हरिभाऊ ने जोधपुर विश्वविद्यालय के वीसी को निलंबित किया, वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप

Mon, 10 Feb 2025 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

संभागीय आयुक्त की रिपोर्ट में राजकीय कार्यों में लापरवाही और विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। जांच समिति का गठन 3 दिसंबर 2024 को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अधिनियम, 1962 की धारा 10(2) के तहत किया गया था।
विज्ञापन
कुलपति प्रो.के.एल. श्रीवास्तव पर हुई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति निलंबित कर दिया गया है। संभागीय आयुक्त की रिपोर्ट पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कुलपति प्रो. के.एल. श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


गंभीर वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.एल. श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। संभागीय आयुक्त की रिपोर्ट में प्रो. श्रीवास्तव के विरूद्ध पद का दुरूपयोग करने, राज कार्य में लापरवाही बरतने व विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाने के गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। 

उल्लेखनीय है कि प्रो. श्रीवास्तव के खिलाफ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अधिनियम, 1962 (यथा संशोधित) की धारा 10(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 3 दिसंबर 2024 के द्वारा संभागीय आयुक्त, जोधपुर की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था। इसमें वह दोषी पाए गए। राज्यपाल ने इस पर अधिनियम, 1962 (यथा संशोधित) की धारा 11क की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें