फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर के झोटवाड़ा में टायर और केमिकल गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

Mon, 16 Feb 2026 10:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में टायर और केमिकल गोदाम में सोमवार शाम आग लग गई। 11–12 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। बिजली सप्लाई काटी गई, यातायात प्रभावित रहा। कोई जनहानि नहीं हुई, जांच जारी है।
विज्ञापन
झोटवाड़ा में टायर और केमिकल गोदाम में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में सोमवार शाम टायर और केमिकल के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। संजय नगर नारायणपुरी स्थित रिहायशी क्षेत्र में शाम करीब 5:45 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुएं का घना गुबार आसमान में फैल गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, बिजली सप्लाई बंद
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 7:45 बजे आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई काट दी गई, ताकि किसी प्रकार की अतिरिक्त दुर्घटना न हो। साथ ही आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।

पढ़ें- भिवाड़ी फैक्टरी धमाके में अधिकतर मृतक बिहार निवासी: चार गंभीर घायल दिल्ली रेफर; मैनेजर हिरासत में, खुला यह राज
विज्ञापन

 
धुएं से प्रभावित रहा क्षेत्र, यातायात भी बाधित
गोदाम मालिक का नाम मोहम्मद जलाल बताया जा रहा है। आग लगते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। धुएं के कारण पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो गया और कई मार्गों पर यातायात बाधित रहा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन

 
कारणों की जांच जारी, कोई जनहानि नहीं
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहकर जांच में जुटी हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें