एसीबी की गिरफ्त में जिला परिवहन अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर ने सवाई माधोपुर रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन अधिकारी पुन्याराम मीणा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 19 मई को इस प्रकरण में सवाई माधोपुर एसीबी के तत्कालीन प्रभारी एएसपी सुरेन्द्र कुमार शर्मा और दो दलालों की गिरफ्तारी के बाद की गई है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Sirohi News: 70 लाख की अंग्रेजी शराब के 445 कार्टन जब्त कर एक को गिरफ्तार किया; गांजा तस्करी में 2 और धरे गए
इसी क्रम में एसीबी के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुन्याराम मीणा को जयपुर के सीबीआई फाटक, जगतपुरा से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और एसीबी पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।