फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की लॉयन सफारी में बड़ा हादसा टला; सफारी बस में लगी आग

Mon, 08 Dec 2025 08:10 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क में फिर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रविवार को यहां सैलानियों से भरी सफारी बस में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा पर जरूर सवाल खड़े हो गए हैं
विज्ञापन
नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क - फोटो : वन विभाग, राजस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित आमेर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रविवार को लॉयन सफारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, सैलानियों से भरी एक सफारी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से भी दिखाई दे रही थीं। घटना के समय करीब 30 पर्यटक जंगल की सैर कर रहे थे। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और पर्यटक जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरने लगे।

जैसे ही घटना की सूचना वन विभाग को मिली, टीम को अलर्ट किया गया। एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रेस्क्यू टीम तुरंत दूसरी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और सभी सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही। राठौड़ ने कहा, “हमारी प्राथमिकता थी कि कोई भी पर्यटक खतरे में न पड़े। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।”

विज्ञापन




इस दौरान पर्यटकों के सामने आग और जंगल में घूम रहे शेर, दोनों का खतरा था। यदि वे गाड़ी से उतरते तो शेर का हमला हो सकता था और अगर नहीं उतरते तो आग से जान को खतरा था। रेस्क्यू टीम की तुरंत मदद से सभी सैलानी सुरक्षित बाहर निकाले गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

यह नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी सफारी के दौरान गाड़ी का पहिया गड्ढे में फंसने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार ऐसे हादसों से वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें