फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: चुनावी हार पर भाजपा अध्यक्ष राठौड़ का तंज, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपनों में खोए कांग्रेसी नेता

Mon, 08 Sep 2025 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: मदन राठौड़ ने कहा कि उपचुनावों के नतीजे इस बात का प्रमाण हैं कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के खोखले वादों और विफल नीतियों से तंग आ चुकी है। भाजपा ने पिछले दो वर्षों में हुए 80 उपचुनावों में से 59 में जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा भाजपा के सुशासन और पारदर्शिता पर कायम है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखकर खुश हो रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय उपचुनावों में चार वार्डों में से कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत मिली, जबकि तीन वार्डों पर भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेता ताल ठोकने में लगे हैं।

विज्ञापन

 
‘भरोसा भाजपा पर, कांग्रेस पर अविश्वास’
राठौड़ ने कहा कि उपचुनावों के नतीजे इस बात का प्रमाण हैं कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के खोखले वादों और विफल नीतियों से तंग आ चुकी है। भाजपा ने पिछले दो वर्षों में हुए 80 उपचुनावों में से 59 में जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा भाजपा के सुशासन और पारदर्शिता पर कायम है। वहीं, कांग्रेस का जमीनी जनाधार पूरी तरह से कमजोर हो गया है।
 
गहलोत पर सीधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों को राठौड़ ने हताशा और बौखलाहट से भरा करार दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हार के बावजूद गहलोत का ‘मजा न आने’ वाला बयान हास्यास्पद है। राठौड़ ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
आंतरिक कलह पर कटाक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डोटासरा और जूली के बीच माफीनामे का विवाद तथा वरिष्ठ नेता राजेंद्र पारिक पर डोटासरा की टिप्पणी अनुशासनहीनता और नेतृत्व संकट को उजागर करती है। गहलोत का विधानसभा से अनुपस्थित रहना भी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति कांग्रेस की संवेदनहीनता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: खेत सिंह की हत्या को लेकर जोधपुर में पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन, 'शहीद' दर्जा देने की मांग
विज्ञापन

 
ईवीएम पर सवालों को बताया दोहरा मापदंड
ईवीएम बनाम बैलेट पेपर पर कांग्रेस के रुख को राठौड़ ने राजनीतिक हताशा बताया। उन्होंने कहा कि जब ईवीएम से कांग्रेस जीतती है, तो वे चुप रहते हैं, लेकिन हारते ही मशीन पर सवाल उठाना दोहरे मापदंड का उदाहरण है।
 
राठौड़ ने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास और समर्थन के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को हर स्तर पर करारा जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly news: वसुंधरा राजे पहुंचीं विधानसभा, कांग्रेस विधायक कानून व्यवस्था के विरोध में वेल में उतरे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें