फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: एमएनआईटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, वीएलटीसी भवन में मचाई दहशत, घंटों बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Tue, 09 Dec 2025 01:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एमएनआईटी कैंपस में तेंदुआ घुस जाने से परिसर में हड़कंप मच गया। ये तेंदुआ कैंपस के वीएलटीसी भवन में छुपकर बैठा था। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। 
 
विज्ञापन
एमएनआईटी कैंपस में तेंदुआ घुसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में एक तेंदुआ घुस आया। अचानक तेंदुए को देख छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेंदुआ एमएनआईटी कैंपस के वीएलटीसी भवन में घुस गया था और घंटों तक वहीं छिपा रहा। जैसे ही यह खबर कैंपस में फैली, छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने पूरे परिसर को चारों ओर से घेर लिया और ट्रैंक्विलाइजर गन की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बेहोश कर रेस्क्यू किया।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी हिरासत में, बारात में सीट पर बैठने को लेकर चले थे चाकू
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब एमएनआईटी परिसर में तेंदुआ देखा गया हो। चार महीने पहले अगस्त में भी जयपुर के गोपालपुरा पुलिया के पास एक तेंदुआ देखा गया था, जो अपनी मां से बिछड़ गया था। बाद में वह अपनी मां के पास लौट गया था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एमएनआईटी परिसर के आसपास पूजा नाम की एक मादा तेंदुआ पहले से रहती है और यह नया तेंदुआ संभवतः उसी की संतान है। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है, जबकि परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति न हो।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें