फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: KK विश्नोई का बेनीवाल पर तीखा हमला, कहा- वाइट की कमाई से बनाया है अपना घर, उनको बोलने का हक नहीं

Fri, 02 May 2025 09:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: केके विश्नोई ने बेनीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वाइट कमाई से वाइट हाउस बनाया है। यह संपत्ति विदेश में की गई मेहनत से कमाई गई है और बेनीवाल को सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता केके विश्नोई तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर जमकर निशाना साधा। विश्नोई ने बेनीवाल को राजस्थान की राजनीति का सबसे अविश्वसनीय नेता करार देते हुए कहा कि वह पाला बदलने में माहिर हैं और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Jaipur News: हनुमान बेनीवाल हिरासत में, SI भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छह दिन से बैठे थे धरने पर
 
विश्नोई ने आरोप लगाया कि खींवसर उपचुनाव के दौरान उन्होंने हनुमान बेनीवाल के झूठ और पाखंड को उजागर किया था, और जनता ने कमल के फूल को जिताकर उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि बेनीवाल ने उन्हें धमकाया और बदनाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन

 
'वाइट हाउस' को लेकर भी विवाद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्नोई ने अपने वाइट हाउस जैसे बंगले को लेकर भी सफाई दी और बेनीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वाइट कमाई से वाइट हाउस बनाया है। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति विदेश में की गई मेहनत से कमाई गई है और बेनीवाल को सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: मंदिर में पूजा करने में लीन किराना व्यापारी की गई जान, सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज
विज्ञापन

 
महिलाओं पर बयानबाजी को लेकर भी आरोप
विश्नोई ने कहा कि हनुमान बेनीवाल केवल अनर्गल बयानबाजी करते हैं और महिलाओं के खिलाफ भी गलत टिप्पणियां करने से नहीं चूकते। उन्होंने पूर्व मंत्री किरण महेश्वरी के खिलाफ बेनीवाल के पुराने बयानों का हवाला भी दिया।

केके विश्नोई ने कहा कि अब राज्य में भाजपा की भजनलाल सरकार है, जो मजबूत विचार और नीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सेटिंग का खेल अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य मंत्री के बिश्नोई के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक कैलाश वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें