फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: कांग्रेस नेता खाचरियावास के घर ED छापा पर कानून मंत्री का तंज- ख्वाब देखने से दिन में तारे नहीं दिखते

Tue, 15 Apr 2025 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: कांग्रेस नेता के घर ED की कार्रवाई को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया गया है तो जांच से डरने की कोई जरूरत नहीं। ED निष्पक्षता से काम कर रही है और खाचरियावास को इसमें पूरा सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापामारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, वहीं भाजपा ने इसे कानून सम्मत और निष्पक्ष बताया है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खाचरियावास के घर ED रेड: राजस्थान की सियासत गरमाई, पायलट ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, गहलोत ने कही ये बात
 
भाजपा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को टारगेट कर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि ED हो या कोई भी एजेंसी, वह अपने स्तर पर कानून के दायरे में रहकर काम करती है। सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होता और न ही कोई दबाव होता है। यह पूरी तरह एक निष्पक्ष प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बात करते पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : अमर उजाला
पटेल ने खाचरियावास के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब वे भी ऐसी ही कार्रवाई करेंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखना चाहिए। इस तरह का बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।


 
ED की कार्रवाई को लेकर कटाक्ष करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि दिन में ख्वाब देखने से तारे नहीं दिखते। अगर कुछ गलत नहीं किया गया है तो जांच से डरने की कोई जरूरत नहीं। ED निष्पक्षता से काम कर रही है और खाचरियावास को इसमें पूरा सहयोग देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Banswara: सांसद राजकुमार रोत बोले- दलित-आदिवासी पानी की बूंद को तरसें, कुपोषण भी झेलें; यह कैसा सामाजिक न्याय?
 
उन्होंने पूर्व मंत्री द्वारा दिवंगत भैरो सिंह शेखावत का नाम मामले में घसीटे जाने पर भी नाराजगी जताई। पटेल ने कहा कि भैरो सिंह शेखावत देश के सर्वमान्य नेता थे। उनकी ईमानदारी और कार्यशैली आज भी सबके लिए आदर्श है। उन्हें इस प्रकार की जांच से जोड़ना अत्यंत अनुचित और निंदनीय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें