फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: आईपीएस ऑफिसर किशन मीणा निलंबन से हुए बहाल, चुनाव ड्यूटी छोड़कर आने पर हुए थे सस्पेंड

Fri, 13 Dec 2024 08:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान ड्यूटी छोड़कर जयपुर लौटने पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें निलंबित किया था। हालांकि, किशन सहाय ने ड्यूटी छोड़ने के पीछे मेडिकल कारणों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर किशन मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने आईपीएस ऑफिसर किशन सहाय मीणा का निलंबन खत्म कर उन्हें फिर से बहाल कर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें इलेक्शन ड्यूटी बीच में छोड़कर आने पर निलंबित किया था।

विज्ञापन


बीते दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी छोड़कर अपने घर लौटने के मामले में निलंबित चल रहे राजस्थान कैडर के आईपीएस किशन सहाय मीणा को राज्य सरकार ने शुक्रवार फिर से बहाल कर दिया है। इलेक्शन ड्यूटी छोड़कर आने पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को राजस्थान कार्मिक विभाग ने किशन मीणा सहाय को फिर से बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में लिखा गया है कि 15 नवंबर 2024 को अखिल भातीय सेवा (अनुशासन एवं अपील नियम, 1969) में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए किशन मीणा सहाय को निलंबित किया गया था, लेकिन अब लंबित जांच कार्रवाई को प्रभावित किए बिना किशन मीणा सहाय को निलंबन से बहाल किया जाता है। 

हाल में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान  किशन मीणा सहाय की झारखंड चुनाव में ड्यूटी लगी थी, लेकिन वे निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना ही झारखंड चुनाव बीच में छोड़कर जयपुर आ गए। इसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया था। हालांकि मीणा ने ड्यूटी बीच में छोड़कर आने के पीछे मेडिकल रीजन दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे पैर में गंभीर इंफेक्शन हो गया था जिसका इलाज जरूरी था।
विज्ञापन


मीणा ने सस्पेंशन पर कहा था- मैं ड्यूटी के प्रति समर्पित हूं 
अपने सस्पेंशन पर किशन मीणा सहाय ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था- 'साथियों, आप लोग चिंता नहीं करें। यह विश्वास रखें कि न तो मैं झूठ बोलता हूं और न ही मेरे दिमाग में बेईमानी आती है। रही बात ड्यूटी की तो जहां मेरी पोस्टिंग रही है, वहां का पुलिस स्टाफ व जनता भी जानती है कि मैं ड्यूटी के प्रति कितना समर्पित रहा हूं। पद के कर्तव्यों के साथ-साथ रोजाना 100-50 लोग मुझसे मिलने आते हैं या फोन/मैसेज से मेरे संपर्क में आते हैं। आप सभी लोग भी मुझसे जुड़े हुए हो। अभी के मामले के बारे में बाद भी बताऊंगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें