पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए गाइडलाइन जारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर शुक्रवार को गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत सभी जिलों के कलेक्टरों को मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार इन चुनावों को दिसंबर तक टालना चाहती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना, तस्वीरें
निर्वाचन आयोग का आदेश: वोटर लिस्ट तैयार करने पर जोर
जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी जिलों में मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन 20 सितंबर को होगा। 29 और 30 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाता अपने दावे और आपत्तियां पांच अक्तूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे। इन दावों का निस्तारण 12 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके बाद 24 अक्तूबर तक पूरक सूची तैयार होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्तूबर को किया जाएगा।
सरकार और आयोग के बीच टकराव की स्थिति
पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर पिछले कुछ समय से राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग आमने-सामने हैं। सरकार की ओर से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पहले ही बयान दिया था कि वन नेशन, वन इलेक्शन की अवधारणा के तहत सरकार दिसंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ करवाना चाहती है।
यह भी पढ़ें- जोधपुर में ED का छापा: गोवा के कैसीनो कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई; बेटी की शाही शादी से चर्चा में आए थे
वहीं, निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि वह नियमानुसार समय पर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। आयोग ने सरकार के प्रस्ताव का इंतजार किए बिना गाइडलाइन जारी कर दी।
अगला कदम: कब होंगे चुनाव?
गाइडलाइन जारी होने के बाद अब नजर इस बात पर टिकी है कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव नियत समय पर होंगे या सरकार के प्रस्ताव के अनुसार दिसंबर तक टाल दिए जाएंगे।