फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: कांग्रेस पदाधिकारियों को डोटासरा की चेतावनी; गाड़ी पर नेमप्लेट से काम नहीं चलेगा, ऐसा करने पर जाएगा पद

Mon, 14 Apr 2025 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी पर नेमप्लेट लगाने से काम नहीं चलेगा, जो पदाधिकारी लगातार तीन महीने तक बिना कारण बताए बैठक में नहीं आएंगे, वे स्वत: ही पदमुक्त हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों से गैर मौजूद रहने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा ने चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी लगातार तीन महीने तक बिना कारण बताए बैठकों में नहीं आएंगे, वे स्वत: ही पदमुक्त हो जाएंगे। सोमवार को पीसीसी में आयोजित संगोष्ठी में डोटासरा ने यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को किस बात का डर है जो आप संघ और बीजेपी के खिलाफ नहीं बोलते हो। डोटासरा बोले कि सिर्फ नेमप्लेट लगाने से काम नहीं चलेगा। पदाधिकारी गाड़ी के आगे नेमप्लेट लगाकर आधा घंटे की बैठक करके चले जाएंगे तो काम नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि एक माह तक गांव, ढाणी और कस्बों में संविधान रक्षा का अभियान चलेगा। इसमें सभी को भाग लेना होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: वसुंधरा के गढ़ में पहुंचे सचिन पायलट, बोले- राजे झालावाड़ नहीं पूरे राजस्थान का दौरा करें
विज्ञापन

 
डोटासरा ने आगे कहा कि अगर हमने संविधान बचाने का काम नहीं किया तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा। डोटासरा ने पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला, प्रदेश और ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है, जो पदाधिकारी तीन महीने तक बिना बताए बैठकों में नहीं आएगा वह स्वत: ही पद मुक्त समझा जाएगा। उनकी जगह समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ गलत हुआ तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। अगर किसी ने अपराध किया है चाहे वो हमारी पार्टी का ही क्यों न हो, उसे गिरफ्तार कीजिए। लेकिन राजनीतिक दुर्भावना से किसी को परेशान किया तो हम कार्यकर्ता के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर बोले डोटासरा- 13 दिन बाद भी आहूजा पर कार्रवाई नहीं, चुप क्यों हैं सीएम?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें