फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के संकट पर बोले गहलोत, पीएम की खोखली गारंटी की सच्चाई है ये हड़ताल

Sun, 10 Mar 2024 03:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान के सभी पेट्रोल पंपों की हड़ताल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खोखली गारंटियों की असली सच्चाई है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने BJP पर हमला बोला है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंपों की हड़ताल है।

विज्ञापन


राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने BJP पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान के सभी पेट्रोल पंपों की हड़ताल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खोखली गारंटियों की असली सच्चाई है। जनता को भ्रमित करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से असत्य बोला कि चुनाव जीतते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की गारंटी दी थी।

गहलोत ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा कर वोट दे दिया। अब जनता को न पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है और न ही कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पेट्रोल पंपों की हड़ताल से जनता और पंप डीलरों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


केंद्र एवं राज्य सरकार को पीएम की गारंटी के अंतर्गत अविलंब दाम कम करने की घोषणा करनी चाहिए। जनता अब इस झांसे में नहीं आएगी और लोकसभा चुनाव में भाजपा को यथोचित जवाब देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें