फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: घोषणापत्र के वादों को लेकर गहलोत ने मांगा BJP से जवाब, बोले- जनता 'जुमलों' को भूली नहीं है

Mon, 04 Mar 2024 06:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों से अगले पांच साल का एक्शन प्लान मांगने के बाद पूर्व सीएम गहलोत ने पीएम पर निशाना साधा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। पूर्व सीएम गहलोत ने पीएम पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि केंद्र की मोदी सरकार को सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के 2014 और 2019 में किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग उनके 'जुमलों' को भूले नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में 100 दिन में विदेश से कालाधन वापस लाने और दो करोड़ नौकरियां पैदा करने जैसे वादे जनता अभी तक नहीं भूली है। उन्होंने पिछले कार्यकाल के घोषणापत्रों में की गई घोषणाओं की क्रियान्वयन रिपोर्ट भी मांगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें