फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: कलयुगी पिता ने तीन साल के मासूम को बोरवेल में फेंका, सर्च ऑपरेशन में जुटी रेस्क्यू टीम

Thu, 24 Jul 2025 04:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जिले के जमवारामगढ़ में दीपोला गांव के एक कलयुगी पिता ने अपने तीन साल के मासूम को बोरवेल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और बच्चा भी किसी बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
मासूम के सर्च ऑपरेशन में जुटी रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ में दीपोला गांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 3 वर्षीय मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने बीमार बेटे को बोरवेल में फेंक दिया। फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है और आपदा राहत एवं रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


सीओ प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शराब का आदी है और पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी और इसी दौरान बच्चा बीमारी से पीड़ित था। तनाव और पारिवारिक कलह के चलते पिता ने यह अमानवीय कदम उठाया है। हालांकि हत्या की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Alwar News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे घटनास्थल पर साथ ले जाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। बोरवेल में शव होने की आशंका के चलते आपदा राहत दल को भी मौके पर बुलाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई है। रेस्क्यू टीम के अनुसार अभी तक बच्चे का शव नहीं मिल पाया है और उसके जीवित होने की संभावना को देखते हुए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें