पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
एटीसी से हरी झंडी मिलने के बाद फ्लाइट AI-612 की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापूर्वक कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें फिलहाल विमान के अंदर ही इंतजार करने को कहा गया है। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच चुकी है और विमान की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पायलट को जैसे ही कार्गो गेट के साइन ऑन की सूचना मिली, उन्होंने खतरे को भांपते हुए कोई जोखिम नहीं लिया और तत्काल वापसी का निर्णय लिया। यह त्वरित निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया और बड़ी अनहोनी टल गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: छाबड़ा में तीन दिन पहले गिरा था स्कूल, तब जाग जाते तो झालावाड़ में बच जाती सात मासूमों की जान!
एअर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार
अब तक एअर इंडिया की ओर से इस आपात लैंडिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, विमान की स्थिति की बारीकी से जांच की जा रही है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अगली उड़ान के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं।
घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों के बीच हल्का तनाव जरूर देखा गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की प्रक्रिया जारी है।