फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : दीपावली मिलन समारोह में खींवसर पहुंचीं दीया कुमारी, उपचुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया

Sun, 03 Nov 2024 08:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज खींवसर उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी का जिताकर कमल खिलाने का आह्वान किया। वे खींवसर में एक दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खींवसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कहा कि राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की कड़ी से कड़ी जुड़ चुकी है और अब खींवसर की कड़ी भी जोड़ने का समय आ गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, सुरेश रावत, राज्यमंत्री श्रीमती मंजू बाघमार और विजय सिंह चौधरी, विधायक केसाराम चौधरी, अतुल भंसाली, आदूराम मेघवाल, भाजपा प्रत्याशी रेवतराम डांगा, नागौर जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला और प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी भी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्री रेवतराम डांगा के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खींवसर में भी ऐसा विधायक बने कि जनता के सारे काम तुरंत हों और खींवसर किसी भी मायने में पीछे नहीं रह जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा का विधायक बनना बहुत जरूरी है और आप मतदाता के रूप में भाजपा को अपना समर्थन दें।
विज्ञापन


दीया कुमारी ने मातृ शक्ति से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे नवंबर 13 को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें। उपमुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जनसमूह को दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें