फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 21 Apr 2026 03:39 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की बढ़ती मांग के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। राजस्थान पुलिस ने लोगों को फिशिंग वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन और नकली क्यूआर कोड से सावधान रहने की चेतावनी दी है तथा केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने की सलाह दी है।
विज्ञापन
आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 सीजन के चलते टिकटों की भारी मांग के बीच साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर क्रिकेट प्रेमियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी इस एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम शान्तनु कुमार सिंह के अनुसार, ठग सबसे ज्यादा फिशिंग और क्लोन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये वेबसाइट्स बिल्कुल असली प्लेटफॉर्म जैसी दिखती हैं, लेकिन इनके यूआरएल में मामूली बदलाव होता है। जैसे ही यूजर इन साइट्स पर अपनी कार्ड डिटेल दर्ज करता है, उसका बैंक खाता खाली हो सकता है।

इसके अलावा गूगल सर्च पर Buy IPL Tickets जैसे कीवर्ड डालने पर ऊपर दिखने वाले कई विज्ञापन भी फर्जी हो सकते हैं। साइबर अपराधी पैसे देकर अपने लिंक को टॉप पर दिखाते हैं और लोगों को झांसे में लेते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर भी कन्फर्म टिकट या वीआईपी पास के नाम पर फर्जी ऑफर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- Sawai Madhopur News: कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, चप्पल के सोल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा

एक और आम तरीका नकली क्यूआर कोड और ई-टिकट भेजना है। ठग पैसे लेने के बाद व्हाट्सएप पर फर्जी टिकट भेज देते हैं, जो स्टेडियम में स्कैन नहीं होते। साथ ही “सिर्फ कुछ टिकट बचे हैं” या “तुरंत बुक करें” जैसे संदेश देकर लोगों पर जल्दबाजी में भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है।

राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत पार्टनर प्लेटफॉर्म से ही खरीदें। वेबसाइट का यूआरएल ध्यान से जांचें और https:// सिक्योरिटी लॉक जरूर देखें। सुरक्षित पेमेंट गेटवे का उपयोग करें और शक होने पर किसी भी ऑफर से बचें।
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें