फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बने पोस्टर से हुआ विवाद; लाइन थी पुरुषवाद हो बर्बाद... जानें मामला

Fri, 08 Mar 2024 05:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Hindi News: जयपुर के शहीद स्मारक पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां महिलाओं ने एक पोस्टर बनाया, जिसपर लिखी एक लाइन से विवाद हो गया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
इसी पोस्टर से हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयपुर के शहीद स्मारक पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। जहां पर एक पोस्टर को लेकर विवाद हो गया। विवाद उस पोस्ट पर लिखी एक कथन से हुआ, जिसमें लिखा था कि महिलावाद हो आबाद, पुरुषवाद हो बर्बाद। इस कथन को देखकर वहां पर मौजूद कई पुरुषों ने इसका विरोध किया। वहीं, इस विरोध के बाद इस कार्यक्रम की संचालिका कविता श्रीवास्तव अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


कविता श्रीवास्तव ने मीडिया के ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया माहौल बना रही है और हमारे इस कार्यक्रम को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि उस पोस्टर पर ‘पुरुषवाद हो बर्बाद’ लिखे जाने से पहले शायद उनको यह अंदेशा नहीं था कि यह कथन इतना ज्यादा विवाद का कारण बन जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें