फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: कांग्रेस के 'संविधान बचाओ अभियान' के तहत 28 अप्रैल को जयपुर में बड़ी रैली, खरगे भी होंगे शामिल

Mon, 21 Apr 2025 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक को नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विपक्षी दलों के नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों से डराया जाता है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अब प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है। इस कड़ी में 28 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय 'संविधान बचाओ रैली' आयोजित की जाएगी। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही खरगे 2,200 मंडल अध्यक्षों की अलग से बैठक को भी संबोधित करेंगे। रैली की जगह का निर्धारण जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: कन्हैया कुमार बोले- ED मतलब 'एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट', गांधी परिवार को बदनाम करने की हो रही साजिश
 
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 24 अप्रैल को इस रैली की तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि रैली के बाद तीन से 10 मई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय रैलियां होंगी और 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

 
डोटासरा ने बताया कि 20 मई से 30 मई तक पार्टी का 'घर-घर अभियान' चलेगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को बताएंगे कि किस तरह केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में लगी है।
विज्ञापन

 
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक को नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विपक्षी दलों के नेताओं को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों से डराया जाता है। इसके पीछे मकसद विपक्ष को कमजोर करना और संसाधन खत्म करना है।

यह भी पढ़ें- Churu News: सीएम भजनलाल बोले- कांग्रेस ने शेखावाटी को हमेशा नजरअंदाज किया, भाजपा ने ही वर्षों की प्यास बुझाई


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें