फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: दिलजीत दोसांझ के Dil luminati Tour के फर्जी पास और टिकटों की ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने किया सतर्क

Sun, 03 Nov 2024 07:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकप्रिय गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के Dil-luminati Tour कार्यक्रम के लिए फर्जी पास और टिकटों की ब्लैकमेलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं पर पुलिस ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
जयपुर पुलिस की अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम तीन नवंबर शाम जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन इसके साथ ही फर्जी प्रवेश पासों की ऑनलाइन बिक्री की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम के लिए केवल उनके अधिकृत विक्रेताओं द्वार बेचे गए प्रवेश पास ही मान्य होंगे। अन्य किसी भी वेबसाइट या प्लेटफॉर्म से खरीदे गए पास अवैध माने जाएंगे और उनसे कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोजकों ने फैंस से अनुरोध किया है कि ऑनलाइन पास खरीदते समय अधिकृत साइट्स पर ही भरोसा करें। यदि किसी व्यक्ति के पास नकली पास की जानकारी आती है या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जा सकती है। शिकायत के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7300363636 पर संपर्क करें। जयपुर पुलिस ने इस आशंका के चलते एक संदेश भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें