फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: बेनीवाल का सरकार पर हमला, उदयपुर फाइल्स पर बड़ा दावा; निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान

Mon, 02 Mar 2026 05:33 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने उदयपुर फाइल्स से लेकर यूजीसी विवाद और कानून-व्यवस्था तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और आने वाले निकाय व पंचायती राज चुनाव पूरी मजबूती से लड़े जाएंगे।

विज्ञापन


उदयपुर फाइल्स पर बड़ा दावा
बेनीवाल ने उदयपुर फाइल्स को लेकर कहा कि यह मामला एप्स्टीन मॉडल की तरह सामने आएगा। उन्होंने दावा किया कि इसके तार मुख्यमंत्री कार्यालय के इर्द-गिर्द जुड़े हुए हैं और यदि वास्तविक खुलासा हुआ तो कई कैबिनेट मंत्री, भाजपा संगठन के बड़े चेहरे बेनकाब होंगे। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रकरण में सौदेबाजी की राजनीति कर रही है।

यूजीसी विवाद पर क्या बोले
यूजीसी से जुड़े हालिया विवाद पर सांसद ने कहा कि देश के कई राज्यों में जो जातियां ओबीसी में आती हैं, वही केंद्र में सामान्य वर्ग में गिनी जाती हैं। उनके मुताबिक यूजीसी की टीमों ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्गों के साथ हो रहे अन्याय को देखा है लेकिन कुछ लोग नए नियमों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अन्याय चाहे किसी भी वर्ग के साथ हो, न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में 13वां विशाल फागोत्सव ‘ढूंढाड़ की धमाल’ हुआ रंगारंग, दिया कुमारी ने दी होली की बधाई

पीएम मोदी के दौरे पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को बेनीवाल ने इवेंट मैनेजमेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जमीनी समस्याओं, महंगाई और युवा बेरोजगारी से ज्यादा मंच, कार्यक्रम और प्रचार की चिंता है। सरकार समाधान के बजाय भाषणों तक सीमित है।

जातिवाद और कानून-व्यवस्था पर हमला
बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के शासनकाल में प्रदेश में जातीय द्वेष बढ़ा। उन्होंने बढ़ते गैंगवार और आपराधिक घटनाओं को लेकर मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा।

आरएलपी द्वारा पीएम के दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चलाए गए ट्रेंड का जिक्र करते हुए बेनीवाल ने कहा कि कुछ ही घंटों में लाखों ट्वीट यह दर्शाते हैं कि राजस्थान का युवा भाजपा और भजनलाल सरकार की नीतियों से आहत है।
विज्ञापन


जयपुर आवास पर नावां विधानसभा क्षेत्र सहित डीडवाना-कुचामन जिले से कांग्रेस के 500 सक्रिय नेताओं ने आरएलपी की सदस्यता ली। बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी और राजस्थान के हित सर्वोपरि रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें