फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अंता विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन, अब 2.27 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Wed, 01 Oct 2025 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बारां

सार

Anta Assembly By-Election: अंता विधानसभा क्षेत्र में एक अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अब क्षेत्र में कुल 2,27,563 मतदाता दर्ज हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों और मीडिया को सूची उपलब्ध कराते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश साझा किए।
 
विज्ञापन
अंता विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी उपचुनाव की तैयारी के तहत निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को अंता विधानसभा क्षेत्र (193) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 
राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची की प्रति
बैठक में निर्वाचन अधिकारियों ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया की जानकारी दी। अंतिम प्रकाशन के तहत राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की प्रति हार्ड कॉपी में और सॉफ्ट कॉपी सीडी व पेनड्राइव में उपलब्ध करवाई गई। मीडिया की मौजूदगी में प्रतिनिधियों से प्राप्ति रसीद भी ली गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: BJP नेता मदन राठौड़ का कांग्रेस पर जुबानी हमला, सोनिया गांधी को बताया असली वोट चोर
विज्ञापन

 
मतदाता संख्या में हुआ इजाफा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के समय अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,26,227 मतदाता दर्ज थे। इनमें 1,15,982 पुरुष, 1,10,241 महिला और 4 अन्य मतदाता शामिल थे। दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया 3 से 17 सितंबर तक चली और 25 सितंबर तक सभी का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद 1 अक्टूबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 2,27,563 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,16,405 पुरुष, 1,11,154 महिला और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

 
निर्वाचन आयोग के निर्देशों से कराया अवगत
बैठक में राजनीतिक दलों और मीडिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अंतिम प्रकाशन के साथ अब अंता क्षेत्र के मतदाता आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामला: डूंगरपुर में CI समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित, कलेक्ट्री के बाहर डटे ग्रामीण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें