राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सवाई मान सिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उत्पन्न हालात को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर जानकारी दी कि इस मामले में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है।
राठौड़ ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश की सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। सवाई मान सिंह स्टेडियम में संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। फिलहाल स्टेडियम और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के चलते किसी भी अप्रिय घटना की आशंका नहीं है। अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।