फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : 2 फरवरी को होगी 16वीं एयू जयपुर मैराथन, भव्य समारोह में शेड्यूल कैलेंडर लॉन्च किया

Fri, 03 Jan 2025 08:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के बाइस गोदाम स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 16वीं एयू जयपुर मैराथन का इवेंट कैलेंडर लांच किया गया, जिसमें इवेंट से संबंधित कार्यक्रमों की दिवसवार जानकारी दी गई है। यह मैराथन दो फरवरी को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग और आवास फाइनेंस व आईएनए सोलर की ओर से आयोजित 16वीं एयू जयपुर मैराथन का 2 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। बाइस गोदाम स्थित एक निजी होटल में भव्य समारोह में इस मैराथन का शेड्यूल कैलेंडर लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


मैराथन के आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया और एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16वीं एयू जयपुर मैराथन का आयोजन 2 फरवरी को किया जा रहा है, जिसमें देश के बाहर से भी रनर्स इसमें हिस्सा लेंगे। मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 6 किमी की ड्रीम रन में रनिंग लवर्स भाग ले सकते हैं। इससे पहले कई तरह के फिटनेस से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को लाइनअप किया गया है, जिनमें बूट कैंप, फिटनेस पार्टी एवं टॉर्च सेरेमनी शामिल है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिलहाल ओपन है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया है।

इस मौके पर जयपुर नगर निगम के उपमहापौर पुनीत कर्णावट, आवास फाइनेंसर्स के चीफ ऑफ स्टाफ फिरोज बलसारा, आईएनए सोलर के एमडी विकास जैन, एयू जयपुर मैराथन के रेस डायरेक्टर रवि गोयनका, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया और एडवोकेट कमलेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम

5 जनवरी - वैलकम रन, 30 शहरों में मल्टी सिटी रन
6 जनवरी - बूट कैंप - महेश नगर
7 जनवरी - फिटनेस पार्टी - महेश नगर
12 जनवरी - बूट कैंप - सेंट्रल पार्क
18 जनवरी - बूट कैंप - वैशाली नगर
20-25 जनवरी - टी शर्ट एवं मैडल लॉन्च कार्यक्रम
23 जनवरी - बूट कैंप - श्याम नगर
26 जनवरी - बूट कैंप - सिटी पार्क, मानसरोवर
28 जनवरी - टॉर्च सेरेमनी - वर्ल्ड ट्रेड पार्क  
30 जनवरी - प्रेस कॉन्फ्रेंस
31 जनवरी - 1 फरवरी - बिब एक्सपो, जयपुर रनर्स अवॉर्ड पैसर्स मीट एवं एम्बेसडर्स मीट
2 फरवरी - एयू जयपुर मैराथन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें