फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: द्रव्यवती नदी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने शव किया बरामद

Tue, 04 Mar 2025 05:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मासूम की पहचान मूलतः बिहार के दरभंगा हाल देवी नगर थाना श्याम नगर जयपुर निवासी शंकर यादव की 14 साल की बेटी मुस्कान के रूप में हुई। जवानों ने रेस्क्यू रोप एवं बिलाई की मदद से मासूम के शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में मंगलवार सुबह द्रव्यवती नदी में मासूम बच्ची के डूबने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। मासूम की पहचान मूलतः बिहार के दरभंगा हाल देवी नगर थाना श्याम नगर जयपुर निवासी शंकर यादव की 14 साल की बेटी मुस्कान के रूप में हुई।

विज्ञापन


कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:15 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम, जयपुर आयुक्तालय से एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि थाना श्याम नगर अन्तर्गत द्रव्यवती नदी में एक किशोरी डूब गई है। सूचना पर उन्होंने राजस्थान विधानसभा में तैनात एसडीआरएफ एच कम्पनी रेस्क्यू टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल मोहन लाल को अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए।

रेस्क्यू टीम प्रभारी 10 जवानों के साथ तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ प्रातः 11:40 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर किशोरी के शव की तलाश के प्रयास स्थानीय प्रशासन एवं सिविल डिफेन्स की रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही थी। द्रव्यवती नदी की चौड़ाई 100 मीटर तथा गहराई करीब 20 फीट है। 
विज्ञापन


टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों राजेश, रायसिंह, परमानन्द, सुनिल, सियाराम, महेश, सन्तोष, ऊषा देवी व अनिता ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम कमाण्डर के निर्देश पर टीम के जवानों ने रेस्क्यू रोप एवं बिलाई की मदद से गहन सर्च किया। अल्प समय में ही दोपहर 12:00 बजे रेस्क्यू टीम को सफलता मिली। टीम ने द्रव्यवती नदी में डूबी किशोर मुस्कान यादव के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें