फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बड़ा हादसा: नमाज के दौरान दीवार गिरने से 12 लोग मलबे में दबे, छह घायल

Fri, 06 Mar 2026 03:53 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान एक दीवार गिरने से 12 युवक मलबे में दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। चलिए बता रहे हैं प्रत्यक्षदर्शी ने क्या-क्या बताया है?
विज्ञापन
दीवार गिरने से अफरा-तफरी का माहौल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर शहर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान एक दीवार गिरने से 12 युवक मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। सभी 12 युवकों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 6 युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और राहत कार्य में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर के बिंदायका में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 40 दमकलों ने चार घंटे में बुझाई लपटें
विज्ञापन


यहां इन छह घायलों का इलाज जारी
गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) शामिल हैं।
विज्ञापन




जानें क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी फैजान?
प्रत्यक्षदर्शी फैजान ने बताया कि वह नमाज अदा करने के बाद बाहर आ रहा था। उसी समय कुछ बच्चे दीवार के पास खड़े थे, जबकि कुछ महिलाएं नीचे बैठी हुई थीं। अचानक दीवार का आधा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे बच्चे और महिलाएं मलबे के नीचे दब गए। हालांकि हादसे के बाद वहां भगदड़ नहीं मची। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मिलकर घायलों को मलबे से बाहर निकालना शुरू कर दिया। उस समय मस्जिद परिसर में करीब एक हजार लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें