फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में आज की खास खबरें: 10 विदेशी युवतियां डिपोर्ट, विधायक के घर चोरी, बच्चों की सुरक्षा पर मंथन

Thu, 29 Oct 2026 06:50 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में वीजा अवधि खत्म होने पर थाईलैंड की नौ और लाओस की एक युवती को डिपोर्ट किया गया। वहीं, भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी की जांच जारी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बच्चों की सुरक्षा और अपराध रोकने के उपायों की समीक्षा की।

विज्ञापन
jaipur today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को कई अहम खबरें सामने आईं। वीजा अवधि खत्म होने और वैध दस्तावेज नहीं होने पर 10 विदेशी युवतियों को उनके देश वापस भेजा गया। वहीं, सिविल लाइंस में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी की वारदात की जांच जारी है। दूसरी ओर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने और बाल संरक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जयपुर में अवैध रूप से रह रहीं 10 विदेशी युवतियां डिपोर्ट

जयपुर में वैध दस्तावेज नहीं होने और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहीं 10 विदेशी युवतियों को उनके मूल देश भेज दिया गया। इनमें नौ थाईलैंड और एक लाओस की निवासी है। जांच में एक युवती के नेपाल के रास्ते गैरकानूनी तरीके से भारत आने की जानकारी भी सामने आई है।

अधिकारी अब उन एजेंटों, बिचौलियों और स्थानीय मददगारों की पहचान में जुटे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर युवतियों को भारत में प्रवेश कराने, ठहराने और रोजगार दिलाने में मदद की। विदेशी पंजीकरण अधिकारी धर्मेंद्र सागर के अनुसार, जयपुर शहर से इस साल अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


पूरी खबर यहां पढ़ें- राजस्थान: जयपुर में अवैध रूप से रह रहीं 10 विदेशी युवतियां डिपोर्ट, नौ थाईलैंड और एक लाओस की निवासी

जयपुर में भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी

सिविल लाइंस इलाके में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के निजी आवास पर बुधवार देर रात चोरी हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण लेकर फरार हो गया। वारदात के समय घर में करीब 12 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

पूरी खबर यहां पढें-- जयपुर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपये और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया चोर

जयपुर में बच्चों की सुरक्षा और अपराध रोकने के उपायों की समीक्षा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को सचिवालय में बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम, पॉक्सो मामलों की जांच और पीड़ित बच्चों को सुरक्षा व पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के बीच समन्वय, जांच और अभियोजन की प्रक्रिया तथा बाल संरक्षण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों की रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी ली गई। यह समीक्षा दो नवंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित संसदीय स्थायी समिति की बैठक की तैयारियों के सिलसिले में हुई।

विज्ञापन

पूरी खबर यहां पढें- जयपुर: बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने और बाल संरक्षण की व्यवस्थाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

विज्ञापन

राजस्थान: शिखर अग्रवाल मामले में डोटासरा ने CM से मांगा जवाब

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को एपीओ किए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है और अभी तो शुरुआत हुई है। डोटासरा ने शिखर अग्रवाल से जुड़े जमीन खरीद और लीज मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जनता के सामने आकर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिखर अग्रवाल लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव रहे हैं, इसलिए उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों पर मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पूरी खबर यहां पढ़ें- राजस्थान: शिखर अग्रवाल मामले में डोटासरा का तंज, बोले- भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें