फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद की रस्मों में शामिल होंगे महेश जोशी, मिली तीन दिन की अंतरिम जमानत

Fri, 02 May 2025 06:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: पूर्व मंत्री महेश जोशी अब अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद की रस्मों में शामिल हो सकेंगे। उन्हें अदालत ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि जोशी के वकील दीपक चौहान की ओर से अदालत से नौ दिन की अंतरिम जमानत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को विशेष अदालत ने उनकी पत्नी के निधन के बाद होने वाले अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए तीन दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है। जयपुर की विशेष अदालत के न्यायाधीश खगेन्द्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार को यह निर्णय सुनाया, जिसके तहत महेश जोशी को आठ मई से 10 मई तक के लिए जमानत दी गई है। अदालत में महेश जोशी की ओर से अधिवक्ता दीपक चौहान ने पेश होकर नौ दिन की अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने तीन दिन की अनुमति ही दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: हनुमान बेनीवाल हिरासत में, SI भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छह दिन से बैठे थे धरने पर
 
ईडी हिरासत के दौरान हुआ था पत्नी का निधन
पूर्व मंत्री महेश जोशी इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। उनकी गिरफ्तारी 24 अप्रैल को जल जीवन मिशन से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। गिरफ्तारी के समय उनकी पत्नी बीमार थीं और हाल ही में उनका निधन हो गया। इसके बाद अदालत में अंतिम संस्कार के बाद की रस्मों में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई गई थी।
विज्ञापन

 
जल जीवन मिशन घोटाले में दर्ज है मामला
महेश जोशी की गिरफ्तारी, राजस्थान में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की गई है। यह मामला पहले राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के पास था, जिसने आठ अगस्त 2023 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 21 अगस्त 2023 को इस केस की जांच अपने हाथ में ली। एफआईआर में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और महेश जोशी के कथित नजदीकी संजय बधाया का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: भाजपा MLA की विधायकी खत्म, HC ने तीन साल कैद की सजा को रखा बरकरार; उपखंड अधिकारी पर तान दी थी पिस्तौल
 
इस पूरे घोटाले का खुलासा 6 अगस्त 2023 को हुआ, जब एसीबी ने पीएचईडी के इंजीनियरों सहित पांच लोगों को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह रिश्वत ठेकेदार पदम चंद जैन से ली जा रही थी। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ता गया और महेश जोशी तक पहुंचा। संजय बधाया, जिन्हें महेश जोशी का करीबी माना जाता है, को 16 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें