फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur LS Election 2024 Result: जयपुर सीट से मंजू ने बचाई BJP की लाज, कांग्रेस प्रत्याशी खाचरियावास को दी मात

Tue, 04 Jun 2024 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Lok Sabha Chunav Winner Manjur Sharma: जयपुर सीट से भाजपा की मंजू शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को 331767 वोटों से मात दी है।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaipur LS Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव परिणाम में पहली जीत का आंकड़ा सामने आ गया है। जयपुर लोकसभा सीट ने भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां मंजू शर्मा को मैदान में उतारा था। मंजू शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को मात दी है। आयोग के चुनावी आंकड़ों के अनुसार मंजू शर्मा को कुल 886850 वोट मिले हैं। वहीं, प्रताप सिंह खाचरियावास के खाते में 555083 वोट ही आए हैं। मंजू शर्मा ने 331767 वोटों से खाचरियावास को शिकस्त दी है।

विज्ञापन


मंजू शर्मा राजस्थान महिला प्रवासी अभियान की जयपुर प्रभारी हैं। 64 वर्षीय मंजू शर्मा भारतीय जनता पार्टी से लंबे वक्त से जुड़ी हुईं हैं। मंजू जयपुर की निवासी भी हैं। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए जयपुर सीट की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंजू शर्मा भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। मंजू शर्मा के पिता भंवर लाल शर्मा भी भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं। उनके पिता राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं, यही वजह है कि मंजू को तो उन्हें काफी अनुभव भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें