फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: जमीन के नाम पर 69.50 लाख की ठगी, असली मालकिन की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया; चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 11:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के बनीपार्क थाना पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 69.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने असली खातेदार नर्मदा देवी की जगह रिंकू देवी को पेश किया और फर्जी आधार कार्ड के जरिए 3.4394 हेक्टेयर जमीन का सौदा कर लिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जमीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 69.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने असली जमीन मालकिन की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर दिया और फर्जी आधार कार्ड के जरिए जमीन का सौदा कर लिया। इस मामले में बनीपार्क थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सांभर निवासी रिंकू देवी (30), रेनवाल निवासी रामस्वरूप वर्मा (55), मोरूदा निवासी पप्पूराम वर्मा (38) और फुलेरा निवासी अरविंद सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

81.69 लाख रुपये में तय हुआ था जमीन का सौदा

मामले में विद्याधर नगर निवासी माधोसिंह कविया ने 16 जुलाई को अदालत में इस्तगासे के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसने फुलेरा तहसील के ग्राम फुलेरा में स्थित खसरा नंबर 199/1037 की 3.4394 हेक्टेयर खातेदारी जमीन खरीदने के लिए आरोपियों से सौदा किया था।
जमीन की कुल कीमत 81 लाख 69 हजार 596 रुपये तय हुई थी। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर परिवादी से 69 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। काफी समय तक रजिस्ट्री नहीं होने पर परिवादी ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करवाई। इस दौरान उसे फर्जीवाड़े का पता चला।

असली खातेदार की जगह दूसरी महिला को किया पेश

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की महिला सदस्य रिंकू देवी ने खुद को असली खातेदार का परिजन बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। आरोपियों ने आपस में साजिश कर नर्मदा देवी, रामस्वरूप और रिंकू देवी के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाए।

विज्ञापन

इसके बाद रिंकू देवी को असली जमीन मालकिन नर्मदा देवी की जगह पेश किया गया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर अपना मालिकाना हक जताया और परिवादी को भरोसे में लेकर सौदा कर लिया।
आरोपियों ने 16 अप्रैल 2024 को परिवादी के साथ जमीन का इकरारनामा किया। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे कुल 69.50 लाख रुपये ले लिए। हालांकि, रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

विशेष टीम ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस उपायुक्त दरजाराम बोस के पर्यवेक्षण में बनीपार्क थाना प्रभारी सुरेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जानकारी और अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज किसने तैयार किए थे। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और इस तरह की दूसरी ठगी की वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें