फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक का निधन, संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखी पार्थिव देह

Fri, 06 Jun 2025 02:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का कल देर रात निधन हो गया। अंतिम दर्शनों के लिए उनकी पार्थिव देह को जयपुर संघ शक्ति भवन में रखा गया है। आज दोपहर बाद चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपूत समाज के सबसे बड़े संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


श्री क्षत्रीय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अंतिम सांस ली। खराब स्वास्थ्य के कारण वे बीते कई दिनों से एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे। किडनी सहित अन्य अंग कमजोर होने की वजह से वे वेंटिलेटर पर थे। उनकी पार्थिव देह को जयपुर संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 4 बजे झोटवाड़ा (जयपुर) के लता सर्किल स्थित श्मशान घाट में होगा। 

ये भी पढ़ें: Jaipur: जीव हत्या से कोई देवी-देवता खुश नहीं होते, किसी की जान लेने से आशीर्वाद नहीं मिलता- बालमुकुंद आचार्य
विज्ञापन


भगवान सिंह रोलसाहबसर बीते 4 दशक से समाज सेवा से जुड़े रहे। उनके निधन से पूरे क्षत्रीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। 2 फरवरी 1944 को सीकर के रोलसाहबसर गांव में जन्मे भगवान सिंह अपने माता-पिता की 5वीं संतान थे। उनका विवाह सिवाना के ठाकुर तेज सिंह की बेटी के साथ हुआ था।
विज्ञापन


भगवान सिंह रोलसाहबसर बाड़मेर में गेहूं रोड स्थित ग्राम्य अलोकायन आश्रम में रहते थे। इस आश्रम में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई मंत्री व जनप्रतिनिधि आ चुके हैं। भगवान सिंह रोलसाहबसर हमेशा राजनीति से दूर रहे। सीएम भजनलाल शर्मा व पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें