फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर होटल मर्डर केस का खुलासा: YouTube पर खोजते रहे हत्या और बचने की प्लानिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 03:57 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के बिंदायका होटल हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने दोस्त की गला घोंटकर हत्या की और बचने के तरीके जानने के लिए YouTube का सहारा लिया।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दौसा से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या करने और पुलिस से बचने के लिए यूट्यूब पर प्लानिंग खोज रहे थे।
विज्ञापन


होटल के कमरे में मिला था युवक का शव

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को सीवर मोड़ स्थित श्री होटल एंड रेस्टोरेंट के एक कमरे में युवक का संदिग्ध शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। होटल रिकॉर्ड से पता चला कि मृतक एक दिन पहले दो युवकों के साथ कमरे में ठहरा था, लेकिन घटना के बाद दोनों साथी फरार थे।

मृतक की पहचान दिनेश उर्फ दन्शी बावरिया के रूप में हुई। वहीं, उसके साथ ठहरे संजय कुमार कसोटिया (19) और नितेश बावरिया (21) भी अपने घरों से गायब मिले और दोनों के मोबाइल फोन बंद थे।
विज्ञापन


यह भी पढें- पेपरलीक आंदोलन के बाद बदला सियासी रुख; राजस्थान में 1 करोड़ 'Gen-Z' के लिए क्या है BJP-कांग्रेस का प्लान?

300 से ज्यादा CCTV खंगाले, दौसा से दबोचे

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी दीपक खंडेलवाल और बिंदायका थानाधिकारी अनिल जैमिनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने जयपुर और दौसा में होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा सहित करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दौसा के भंडारेज रोड स्थित गोविंद देवजी मंदिर के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, दुपट्टे से घोंट दिया गला

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 24 जुलाई को तीनों युवक होटल के कमरे में रुके थे और साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शाम को शराब पार्टी के खर्च को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर संजय और नितेश ने मिलकर दिनेश के गले में पड़े दुपट्टे (स्टॉल) से उसका गला घोंट दिया और हत्या के बाद मौके से फरार हो गए।

YouTube पर सर्च किए हत्या के बाद बचने के तरीके

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर दिए। मृतक का मोबाइल साथ ले जाकर उसकी सिम जयपुर रेलवे स्टेशन के पास तोड़ दी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

दौसा में छिपने के दौरान होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल कर दोनों ने YouTube पर "हत्या के बाद पुलिस से कैसे बचें", "मर्डर के बाद क्या सजा होती है" और "पुलिस कैसे पकड़ती है" जैसे वीडियो और जानकारी खोजी। इसके बाद दोनों खाटूश्यामजी मंदिर भी गए और वहां से गुजरात भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें