फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: क्रीड़ा पदक विजेताओं को सरकार की बड़ी सौगात, 49 खिलाड़ियों को मिलेगी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति

Tue, 25 Mar 2025 12:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के क्रीड़ा पदक विजेता खिलाड़यों को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त किया है। चयनित 49 खिलाड़ियों को उनके गृह जिले में ही नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने राजस्थान के क्रीड़ा पदक विजेता खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्त किया है। खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 49 खिलाड़ियों को यह नियुक्ति दी गई है। इसमें वूशु, साइक्लिंग, बॉक्सिंग, शूटिंग, पैरा स्विमिंग और एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: आज बाड़मेर से होगा राजस्थान दिवस समारोह का आगाज, 31 मार्च तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न आयोजन


सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि चयनित खिलाड़ियों को उनके गृह जिले में ही नियुक्ति मिलेगी। साथ ही यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। नियुक्ति से पहले सभी खिलाड़ियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए पुलिस रिपोर्ट सही होना भी अनिवार्य होगा। यदि किसी खिलाड़ी की जानकारी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसकी नियुक्ति निरस्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। इससे न केवल खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य में खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें