फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Fire News: अजमेर रोड हादसे पर डोटासरा बोले- घायलों की हालत गंभीर, सरकार हर संभव कर रही है मदद

Fri, 20 Dec 2024 11:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर-अजमेर रोड पर हुए भयानक सड़क हादसे के बाद घायलों से मिलने एसएमएस पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस तरह के हादसे गहरी पीड़ा पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल पहुंचे गोविंद डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के अजमेर रोड पर हुए भीषण आगजनी हादसे को लेकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि इस भयानक हादसे में पेट्रोल पंप और कई वाहन आग की चपेट में आ गए और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन




एसएमएस अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद डोटासरा ने कहा,
"यह हादसा हमें गहरी पीड़ा पहुंचाता है। जब हम घायलों से मिले, तो उन्होंने बताया कि स्लीपर बस में सो रहे यात्रियों को जागने का भी मौका नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि वे संभल नहीं सके।" उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टर घायलों के इलाज में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं।

डोटासरा ने इस घटना को एक गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि सरकारों को चाहिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पहले से ही उचित व्यवस्था करें। यह एक बड़ी घटना है, जिससे हमें सबक लेना चाहिए। उन्होंने हादसे के जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने और ठोस कदम उठाने पर जोर दिया ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हो सकें।
विज्ञापन


उन्होंने इस कठिन समय में एकजुटता की अपील करते हुए कहा,
"जहां भी जरूरत होगी, कांग्रेस पार्टी सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।" कांग्रेस अध्यक्ष ने घायलों के इलाज और राहत कार्यों में सरकार की तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,
"ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत दें।" डोटासरा ने इस घटना पर किसी भी राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए इसे प्रशासन और जनता के लिए एक जिम्मेदारी का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेना और भविष्य में इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें